पाटन अस्पताल में नसबंदी के दौरान हुआ पैसे का लेनदेन, अस्पताल पहुंचे कांग्रेसी

पाटन : विकासखंड चिकित्सालय पाटन में नसबंदी के दौरान रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत तेलीगुंडरा के निवासी पिंटू यादव से उनके पत्नी की नसबंदी के एवज में वार्ड बाय के माध्यम से डॉक्टर 4000 रु रिश्वत ली है। जिसकी जानकारी लगते ही पाटन के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तत्काल अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर बीएमओ से इसकी जानकारी ली साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विष्णु सुशासन पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करते हुए हल्ला बोला हैं। और लिखित में पीड़ित के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है।
विकास खंड चिकित्सा अधिकारी ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा कि पैसे का लेनदेन हुई है जो बहुत ही निंदनीय है। पीढ़ित परिवार के द्वारा शिकायत मिला है।उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है शीघ्र ही जांच दल गठित कर उचित कार्रवाई होने की बात कही गई है।
मौके पर आभास दुबे, कमल किशोर वर्मा ,सरजू साहू, मनोज कुर्रे, नीरज सोनी, मनीष देवांगन, युवराज साहू, गोपाल देवांगन सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।






