उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सांकरा में श्रद्धांजलि सभा के साथ एचओडी के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग
अमलेश्वर : दुर्ग जिला अंतर्गत महात्मा गांधी उद्यानिकी वानकी विश्वविद्यालय सांकरा, पाटन प्रांगण में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुर्ग के जिला संगठन मंत्री दुष्यंत साहू के नेतृत्व में विगत दिनों उड़ीसा के विश्वविद्यालय में एच ओ डी के प्रताड़ना से 14 जुलाई को एक छात्रा बहन सौम्या बीशी द्वारा आत्मदाह कर लिया गया है। जिसके विरोध में एवं दोषी एचओडी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग किया गया एवं छात्रा की मृत आत्मा को शांति प्रदान करने मोमबत्ती प्रज्वलित कर दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि सभा किया गया।
जिसमें प्रमुख रूप से पीएचडी के छात्र दिनेश मनहर, खिलेश टेकाम, साकीत कोसमा, बीएससी एमएससी के छात्रों ख्याति ठाकुर, भूमिका साहू ,महिमा खालको, अंकिता सिंह ,तारिक देवांगन ,रुचिका कश्यप आदि छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में श्रद्धांजलि सभा किया शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।






