अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पिकनिक स्पॉट जैसे स्थल पर शराबियों व आपराधिक तत्व के लोगों का जमावड़ा ,अमलेश्वर थाना में सौंपा ज्ञापन

अमलेश्वर : घुघवा (ज)पाटन के पिकनिक स्पॉट जैसे स्थल पर शराबियों व आपराधिक तत्व के लोगों का जमावड़ा, लोग हो रहे परेशान छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना पाटन ब्लाक अध्यक्ष ने अमलेश्वर थाना में सौंपा ज्ञापन।
अमलेश्वर थाना अंतर्गत के ग्राम घुघवा (जमराव) में नदी किनारे का स्थल पिकनिक स्पॉट जैसा हैं जंहा पर दोपहर से ही शराबियों व उपद्रवियों का कब्जा होने लगता है शाम तक स्थिति यहां तक हो जाती है कि वहाँ से अकेले गुजरने से लोगों को डर लगने लगता है,
राह से गुजरने वाले स्कूली छत्राओं पर टिप्पणी करते आ रहे शराबियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
आपको बता दें कि जगह की सुंदरता को देखते हुवे व किसी का हस्तक्षेप ना होने के कारण नशा करने वाले लोग यहाँ दूर दूर से पहुंचते हैं, इस बात को लेकर ग्रामीणों व नशेड़ियों के बीच कई बार विवाद की स्थिति बन चुका है।

उपद्रवियों व शराबियों द्वारा जहां तहाँ गंदगी फैलाया जा रहा है शराब की बोतलों को फोड़ कर फेंक दिया जाता है।
स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना पाटन ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम नेताम को स्थिति से अवगत कराया व सहयोग करने की अपील की थी,
मामले की गम्भीरता को देखते हुवे व भविष्य मे कोई अप्रिय घटना हो इसके पहले नेताम द्वारा CKS संगठन के सेनानियों व ग्रामीणों के साथ जाकर थाना अमलेश्वर में लिखित आपत्ति दर्ज कराते हुए कार्यवाही के लिए आवेदन सौंपा है।
घनश्याम नेताम द्वारा समाचार के माध्यम से उपद्रवियों को चेतावनी दिया गया है कि समय रहते चेत जावें अन्यथा छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना लाठीधारी सँगठन है अगर अपने तेवर में आ गया तो लेने के देने पड़ जायेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!