मॉडर्न आर्ट पेंटिंग के साथ एक दिवसीय कला प्रदर्शनी, रानीतराई कन्या शाला में हुआ आयोजन

रानीतराई : विकास खंड पाटन अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में 19 जुलाई को छत्तीसगढ़ के प्रख्यात मॉडर्न आर्ट चित्रकार विद्यार्थी सर प्रख्यात मूर्तिकार डॉक्टर अंकुश देवांगन एवं नई पीढ़ी की उभरती कलाकार युक्त आ कर एक दिवसीय कला प्रदर्शनी लगाई गई इस प्रदर्शनी में प्रख्यात चित्रकार डी एस विद्यार्थी की मॉडर्न आर्ट पेंटिंग की कुल 25 प्रदर्शनी एवं डा”अंकुश देवांगन का विश्व की सबसे छोटी मूर्तियां एवं चावल के दोनों पर बने मूर्तियों को प्रदर्शित किया गया साथ ही साथ युक्तआ की बनाई गई पेंटिंग को भी प्रदर्शित किया गया।
इस कार्यक्रम में तीनों कलाकार की प्रदर्शनी का छात्र-छात्राओं द्वारा अवलोकन किया गया इस कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित डीपीएस दुर्ग के आटं शिक्षक बृजेश तिवारी की पेंटिंग को भी छात्र-छात्राओं ने आत्मसात किया इन चारों कलाकारों के द्वारा निशुल्क चित्रकला का प्रशिक्षण दिया गया साथ ही साथ वर्तमान समय में कला के माध्यम से पढ़ाई के स्ट्रेस को दूर करने के टिप्स भी दिए गए साथ ही साथ छात्र-छात्राओं को कला से संबंधित जिज्ञासा को भी दूर किया गया। आज के इस चित्रकला प्रदर्शनी से विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं खूब आनंदित महसूस किया और छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ भरपूर इस कार्यक्रम का आनंद उठाएं।



इस कार्यक्रम को सफल बनाने में चारों कलाकारों का संपूर्ण योगदान एवं सहयोग मिला एवं भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम छात्र हित में हो उसके लिए सा धन्यवाद देकर आग्रह भी किया गया इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य कुमारी कल्याणी देवांगन, कार्यक्रम के संयोजक ललित ठाकुर, विद्यालय की वरिष्ठ व्याख्याता लिना बंछोर ,विनवा साहू, संगीता चंद्राकर, कल्पना त्रिपाठी ,नीरज सचदेव, नईम खान सर एवं पटेल मैडम एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।



