अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अडानी के खिलाफ खड़े हुए पाटन के कांग्रेसी आर्थिक नाकेबंदी कर लगाए भाजपा खिलाफ नारा

पाटन : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश में आज सेलूद चौक मुख्य मार्ग पर आर्थिक नाकेबंदी (चक्का जाम) आंदोलन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेसजनों की उपस्थिति और एकजुटता ने सिद्ध कर दिया कि छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा प्रायोजित ई.डी. की तानाशाही और जल-जंगल-जमीन को अडानी को सौंपने की साजिश को कतई स्वीकार नहीं करेगी।

जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार अडानी की सरकार बन गई है। छत्तीसगढ़ के जल जमीन जंगल को बेच रही है। भाजपा की सत्ता में आने के बाद सिर्फ और सिर्फ छत्तीसगढ़ को बेचने का काम किया जा रहा है। एक भी काम भाजपा की सरकार में प्रदेश में नहीं दिखाई दे रही है ना ही दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र में दिख रहा है। कहीं पर भी कोई भी पंचायत में एक भी नया काम नहीं दिखाई दे रही है। श्री चंद्रवंशी ने आगे कहा कि भूपेश बघेल की सरकार में जो काम हुआ है उसका ही देखभाल रखरखाव सही ढंग से करें तो जनता के हित में कार्य होगा काम की तो उम्मीद ही नहीं है।

वही पाटन के युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारे नेता भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान और जिला कांग्रेस कमेटी निर्देश पर हम आज सेलूद में आर्थिक नाकेबंदी कर भाजपा सरकार खिलाफ खड़े हुए हैं। आने वाले समय में सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं यदि हमें जेल भी जाना पड़े तो जाएंगे लेकिन अडानी के खिलाफ आवाज उठाने से पीछे नहीं हटेंगे प्रदेश के के जल जमीन जंगल को अडानी के हाथों बेचने का विरोध हमेशा करेंगे भाजपा जनता के हितेषी ना होकर के सिर्फ अडानी की हितेषी बन गई है।

मौके पर कांग्रेस नेता आशीष वर्मा,जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी,जिला पंचायत सदस्य नोमिन ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, राजेश ठाकुर,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जवाहर वर्मा,अश्वनी साहू,रूपेंद्र शुक्ला, भेष आटे, उमाकांत चंद्राकर जयश्री वर्मा,देवकुमार निषाद, युगल किशोर आडिल,दिनेश साहू, प्रशांत शुक्ला,गोपाल देवांगन,नीरज सोनी विपिन चंद्राकर,सोहन जोशी , सालिक साहू ळसहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!