अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
जमराव एनिकट में हादसा दो डूबे, दोनों की लाश मिली, अमलेश्वर पुलिस जांच में जुटी
अम्लेश्वर : ग्राम पंचायत जमराव एनिकट में नहाने गए छह दोस्तो में नहाने के दौरान दो बह गए। फिलहाल नदी नाले बारिश से उफान पर है। अलग अलग कई स्थानो डेम, नदी में डूबने की खबरे लगातार आ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार खारुन नदी के किनारे बसे ग्राम जमराव में कुछ दोस्त घूमने गए थे। इस दौरान डैम में नहाने गए दो लड़के बह गए । बताया जाता है की घटना शाम की है। सभी की उम्र लगभग 15 से 16 साल के आसपास बताई जा रही है। खबर मिलते ही प्रशासनिक अमला एसडीआरएफ टीम सहित घटना स्थल पहुंच चुकी थी। खोजबीन में दोनों की लाश मिली है। अमलेश्वर पुलिस घटना की विवेचना कर रही है।


Advertisement





