अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

रानीतराई में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता शिविर, बैंकिंग सेवाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

दुर्ग, 24 जुलाई 2025/ग्राम पंचायत रानीतराई, विकासखंड पाटन में वित्तीय संतृप्ति अभियान के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय रिजर्व बैंक रायपुर से श्री दिग्विजय राउत, नाबार्ड से श्रीमती अंशु गोयल, एवं जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक दुर्ग श्री संजय गर्ग उपस्थित रहे। इनके साथ एफएलसी दुर्ग, बैंक शाखा प्रबंधक, बैंक मित्र और समर्पित संस्था के काउंसलर भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं जैसे बचत, बजट, निवेश, एटीएम का सुरक्षित उपयोग, मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग तथा प्रधानमंत्री जनधन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैंकिंग लोकपाल, सचेत पोर्टल, शिकायत निवारण प्रणाली और डिजिटल लेन-देन से जुड़ी धोखाधड़ी से बचाव पर भी विशेष जानकारी साझा की गई। इसके साथ ही टोल फ्री नंबर 14448 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया कि किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की स्थिति में तुरंत संपर्क करें। इस शिविर में स्व-सहायता समूह की महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, जिन्होंने बैंकिंग प्रणाली से जुड़ने और योजनाओं का लाभ लेने में विशेष रुचि दिखाई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!