अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अमलेश्वर विद्युत विभाग के कार्य शैली से आम आदमी परेशान, महीनों के शिकायत का भी समाधान नहीं

अमलेश्वर 25 जुलाई : नगर पालिका अमलेश्वर सहित क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में आज कल लाइन बंद होने की वजह से आम जनता बहुत ही परेशान है,कभी भी कही पर का लाइन बंद हो जाता है।जिसका समाधान करने में अमलेश्वर विद्युत विभाग के अधिकारी सहित लाइन मेन असफल नजर आ रही है।आम आदमी शिकायत कर कर के थक गए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घुघुवा (ज) में एक मामला सामने आया है जिसमें कहा गया है कि लाइनमैन को इसकी सूचना दिए 1 महीने से भी ज्यादा समय हो गया पर आज तक इस इसका निराकरण नही किया गया 1912 में भी 4 से 5 बार कंप्लेंट किया गया लेकिन कुछ नही हुआ जे ई सिर्फ आस्वासन देते है लेकिन अभी तक तक कुछ नही हुआ बिजली का तार पेड़ पर आ गया है और जमीन से लग भग 5 फिट की दूरी में है बहुत ही नजदीक आ गया है साथ ही बिजली खम्भा भी झुक गया है कभी भी अप्रिय घटना घट सकता है। फिर भी विभाग मौन है कोई ध्यान नही दिया जा रहा।लोगो का कहना है कि लाइन मैन को स्पॉट पर ले जाकर भी दिखा चुके है आज आ रहा कल आ रहा करके घूमा रहा मोटर लाइन घुघवा खार का है मामला। वही गांव के किसान कमलेश यादव ने कई बार बिजली दफ्तर में दूरभाष के माध्यम से जानकारी भी दी है।

वही उक्त विषय में जेई ने मौके का निरीक्षण कर समाधान करने की बात कही है साथ एक जगह का स्टीमेट हेड ऑफिस को  भेजने की बात कही स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ करने की बात कही जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!