अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

कोड़ियां आलबरस में आयोजित हरेली महोत्सव में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

हरेली पर्व हमारी धरती , परिश्रम और किसान जीवन का उत्सव है विधायक ललित चंद्राकर

 

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आदर्श ग्राम कोड़िया एवं आलबरस में समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान हरेली महोत्सव पावन पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया गया । कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर खेती-किसानी से जुड़े पारंपरिक कृषि औजारों की विधिवत् पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में उत्तम फसल, हरियाली एवं समृद्धि की मंगलकामना की।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इस अवसर पर सभी ग्रामवासियों से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण करने एवं “एक सोखता पुत्र के नाम” संकल्प लेने की अपील की गई,और वृक्षा रोपण किया गया।
साथ ही पारंपरिक खेल प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का नगद राशि व प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

हरेली त्योहार पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और किसान जीवन का उत्सव है। इस पावन अवसर पर मैं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। यह त्योहार प्रकृति, कृषि और पशुधन से जुड़े हमारे जीवन मूल्यों की गूंज है। उन्होंने कहा कि ऐसा विश्वास है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती स्वयं धरती पर आकर किसानों के बीच उपस्थित होते हैं और उनके खेतों का निरीक्षण करते हैं। यही कारण है कि इस दिन किसान अपने कृषि यंत्रों, हल-बैल और खेत-खलिहानों की पूजा करते हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रद्धा साहू (सदस्य, जिला पंचायत), श्री राकेश हिरवानी (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत), योगिता चंद्राकर (पूर्व सदस्य, जिला पंचायत), खुमान निषाद (सरपंच), कुलेश्वर निर्मलकर (उपसरपंच), बालक दास, फलेंद्र पटेल (अध्यक्ष, शौर्य युवा संगठन), चिरंजीव निषाद (उपाध्यक्ष), आदित्य भारद्वाज (सचिव) भुवनलाल देशमुख जी (सरपंच), प्रताप यादव जी (सहकारी समिति अध्यक्ष), श्री नंदू देशमुख जी (उपसरपंच), दिलीप चंदेल , स्वेता हरमुख जी, दुर्गेश्वरी रेणुका हेमंत सोमनाथ, कार्यक्रम संचालक श्री पीलूराम पारकर जी, श्री सुरेन्द्र देशमुख भावसिंह देशमुख तेजराम धनकर सहित ग्राम के सम्मानित नागरिकजन बड़ी संख्या में सपरिवार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!