शराब भट्टी के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठे, खुडमुड़ा के ग्रामीण

अमलेश्वर: नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुडमुड़ा के ग्रामीण आज दिनांक 26/07/2025 को सुबह 10 बजे से ही अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के लिए एक जुट होकर पंडाल लगा कर बैठ गए है । आपको बता दें प्रस्तावित शराब भट्टी खोले जाने वाले स्थान के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन ग्राम प्रमुख खुड़मुड़ा रामकुमार सोनकर के नेतृत्व में किया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्रशासन द्वारा शराब भट्टी नहीं खोली जावेगी की पत्र जारी नहीं करेगा तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगी। जहां प्रमुख रूप से वार्ड क्रमांक 4 5 6 7 के पार्षद भी धरना स्थल में अपने उपस्थिति दर्ज की है।



वही भाजपा और कांग्रेस के नेता एक जुटता के साथ शराब भट्टी नहीं खोलने के विरोध में खड़े हुए हैं।बता दें कि जहां पर शासकीय शराब भट्टी खोला जा रहा है वहां पर धार्मिक स्थल है, पूरे गांव का निस्तारी नदी के किनारे होने के कारण इसी स्थान में होता।और पूरे ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ग्रामीण जन कल रात से ही धरने पर बैठ गए हैं। अभी बड़ी संख्या में महिला पुरुष पंडाल लगा कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।



