पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले,अमलेश्वर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर
भाजपा और कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने मांगा शराब भट्टी खोलने के विरोध में समर्थन

अमलेश्वर पाटन 27 जुलाई : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में प्रस्तावित शासकीय शराब भट्टी को बंद कराने अब अमलेश्वर के भाजपा कांग्रेस के नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पाटन के रेस्ट हाउस में सौजन्य भेंट मुलाकात कर समर्थन मांगा है। आपको बता दें भेंट मुलाकात कर नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर ने अमलेश्वर में खुल रही शासकीय शराब भट्टी के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही विरोध प्रदर्शन के लिए समर्थन भी मांगा।
छत्तीसगढ़ शासन के आबकारी विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुडमुड़ा में शासकीय शराब भट्टी खोलने की तैयारी कर रही है। जिसका विरोध पूरा गांव एक जुट होकर कर रहे हैं। बड़ी संख्या में महिला पुरुष पंडाल लगाकर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसमें जनप्रतिनिधियों का भी समर्थन मिल रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर अपने पार्षदों के साथ शराब भट्टी के विरोध में खड़े हुए हैं। लगातार सांसद विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को प्रतिवेदन भी दिया जा रहा है।
मौके पर ग्राम प्रमुख रामकुमार सोनकर, पार्षद भेज लाल सोनकर ,दीपक घिंडोड़े खुबिराज सोनकर, पार्षद प्रतिनिधि रामकुमार साहू ,भाजपा नेता धर्मेंद्र सोनकर सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि कमलेश नेताम भेद प्रकाश सहित अन्य लोक मौजूद रहे।






