अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात की 124 वी कड़ी को पर्यावरण धाम अमेरी में सुने

आज ग्राम अमेरी के पर्यावरण मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति के सदस्यों, भाजपा कार्यकर्ताओं एव ग्रामवासियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की जनता के साथ माह के अंतिम रविवार को की जाने वाली संवाद “मन की बात” कार्यक्रम की 124वीं कड़ी को सामूहिक रूप से श्रवण करने का अवसर प्राप्त हुआ।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस कड़ी के माध्यम से उन बारह मराठा किलो की महानता का उल्लेख किया जीने यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइटस के रूप में मान्यता दी है, उन्होंने खेल, विज्ञान औऱ संस्कृति सहित कई रोचक विषयों पर अपनी विचार साझा किये,अगस्त को क्रांति का महीना बताते हुए अगस्त में हुई कई महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र किया, उन्होंने पर्यावरण संरक्षण औऱ स्वच्छता जैसे मुद्दों परभी बात की, बदलते भारत, नवाचार, और सामाजिक सरोकारों पर प्रेरणादायक संवाद प्रस्तुत किए, जो हम सभी कार्यकर्ताओं को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करते हैं। प्रधानमंत्री जी के विचारों को आत्मसात कर, हम सब मिलकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में आगे बढें। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह द्वारा एक पेड़ मां के नाम के तहत 11 पीपल एव 3 बरगद के पौधे का पौधरोपण भी किया गया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत पाटन की पूर्व अध्यक्ष एव विधानसभा पाटन के मन की बात कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमति हर्षा चंद्राकर, उत्तर मंडल के पूर्व अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर, रवि चंद्राकर, मनीष कोशले, महंत द्वारिका दास, प्रीतम सिंह ठाकुर, अर्जून सिंगौर, आनंदी साहू, चंद्रपाल गेन्द्रे, सुनेत यादव महेंद्र देशमुख, विनोद सिंग, रामाधीन साहू, अनिल कोसले, भानुप्रताप कोसले, ओमकार ठाकुर, जामवंत यादव, जय प्रकाश बघेल, घनश्याम साहू, खेलन साहू, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!