अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

कारगिल विजय दिवस: रानीतराई में शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रानीतराई , 28 जुलाई : स्व. दाऊ रामचन्द्र साहू शासकीय महाविद्यालय, रानीतराई में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को नमन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद एन.एस.एस. प्रभारी सुश्री रेणुका वर्मा ने इकाई के छात्रों द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करवाया।
प्राचार्य डॉ. मिश्रा ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा, कारगिल विजय दिवस हमें हमारे जवानों के अद्वितीय बलिदान की याद दिलाता है। यह युवाओं के लिए प्रेरणा है कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें। डॉ रेश्मी वासनीकर ने कारगिल युद्ध के ऐतिहासिक महत्व और भारतीय सेना की अदम्य वीरता पर प्रकाश डाला।
छात्रों ने देशभक्ति गीत, कविता पाठ और नाटक के माध्यम से शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इसके साथ ही, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया, जो देश और प्रकृति के प्रति समर्पण का प्रतीक बना।

कार्यक्रम का समापन ‘राष्ट्र गीत’ के सामूहिक गायन और शहीदों को पुष्पांजलि के साथ हुआ। यह आयोजन न केवल शहीदों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक था, बल्कि युवाओं में देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण की भावना को जागृत करने वाला एक शक्तिशाली संदेश भी दे गया। कार्यक्रम में डॉ रेश्मी वासनिकर, सुश्री भारती गायकवाड, श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन एवं महाविद्यालय की विद्यार्थी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!