अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

कुम्हारी में हुआ विकास के दिशा में नवाचार, पार्षद ने स्वयं के खर्चे से बनवाया रोड, आम जनता को मिलेगी सुविधा

कुम्हारी : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 में रेल्वे लाइन के किनारे बने अधूरे रोड और पुलिया की मरम्मत वार्ड पार्षद डिकेंद साहू ने अपनी निजी राशि से करवाई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है।

वार्ड क्रमांक 13 के  पार्षद डिकेंद साहू ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा कि अस्थाई रूप से इस रोड को बनाया गया है जिससे लोगों को सुविधा मिल सके। रेल्वे फाटक बंद होने की स्थिति में नन्हें मुन्ने बच्चे इस रोड से कुम्हारी स्कूल जाते हैं टोल प्लाजा होते हुए साथ ही बहुत से नौकरी पेशा लोग भी इस मार्ग से राजधानी पहुंचे हैं जिसका परेशानी को देखते हुए यह कार्य किया गया है लोगों को बरसात के दौरान कुछ राहत जरूर मिलेगी।

स्थानीय जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं और क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत हैं। हालांकि, शासन और प्रशासन द्वारा अभी तक इस रोड के निर्माण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जो कि एक बड़ी समस्या है।

जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार मांग करने के बावजूद भी शासन प्रशासन की ओर से कोई जवाब नहीं आना दुर्भाग्यपूर्ण है। उम्मीद है कि जल्द ही शासन प्रशासन इस मुद्दे पर ध्यान देगा और आवश्यक कदम उठाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!