अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

निजी स्कूल में हंगामा,”राधे-राधे” कहने पर बच्ची को दी सजा,स्कूल की प्रिंसिपल गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बागडूमर में संचालित मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रिंसिपल द्वारा नर्सरी की एक मासूम बच्ची के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची द्वारा “राधे-राधे” कहने पर प्रिंसिपल ने उसकी कलाई पर मारा और मुंह पर टेप चिपका दिया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और हिंदू संगठनों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।क्या है मामला

ग्राम बागडूमर निवासी प्रवीण यादव की 3.5 वर्षीय बेटी गर्वित यादव, मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल में नर्सरी की छात्रा है। बुधवार को जब बच्ची ने कक्षा में “राधे-राधे” कहकर अभिवादन किया, तो स्कूल की प्रिंसिपल इला ईवन कोलविन ने कथित तौर पर नाराज होकर बच्ची की दोनों कलाई पर मारते हुए उसके मुंह पर टेप चिपका दिया। बच्ची के शरीर पर निशान भी पाए गए हैं।

बच्ची ने जब स्कूल से लौटकर यह बात परिजनों को बताई, तो परिजन आक्रोशित हो गए और मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।स्कूल में हंगामा, पुलिस तैनात

घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण और संगठन के सदस्य स्कूल के बाहर एकत्र हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया और स्कूल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।कानूनी कार्रवाई, प्रिंसिपल गिरफ्तार

नंदिनी नगर थाना प्रभारी पारस सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रवीण यादव की शिकायत और प्राथमिक जांच के आधार पर स्कूल प्रिंसिपल इला ईवन कोलविन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 299, तथा किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 75 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।मामले ने उठाए कई सवाल

इस घटना ने निजी स्कूलों में बच्चों के साथ व्यवहार, धार्मिक स्वतंत्रता और मानसिक उत्पीड़न जैसे संवेदनशील मुद्दों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तीन साल की बच्ची को इस तरह प्रताड़ित किया जाना समाज और शिक्षा प्रणाली के लिए चिंता का विषय बन गया है।

स्थानीय लोगों की मांग

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सभी निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली की जांच हो।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!