किसान के पक्ष में खड़े हुए जन अधिकार मोर्चा के सदस्य गण, अमलेश्वर थाना को सौंपा ज्ञापन, जमीन फर्जीवाडा का है मामला

अमलेश्वर 01 अगस्त : दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में धोखाधडी का एक मामला सामने आया है। आपके बता दें जन अधिकार मोर्चा प्रदेश संयोजक निवासी भिलाई 03 के त्रिभुवन मिश्रा के नेतृत्व में लगभग 10- 15 की संख्या में परसदा निवासी हिंगेलेशवरी पति टामेश्वर साहू के भूमि खसरा नंबर 243/1रकबा 0,97 खसरा244/1 रकबा 0.35 कुल एकड़ में 3:30 काश्तकारी भूमि जो मगरघटा में स्थित है।
जिसे राजेश सोनी रुककू खान कृतिका छाटबार निवासी टाटीबंध रायपुर द्वारा भूमि स्वामी श्रीमती हिंगलेश्वरी पति तामेश्वर साहू के नाम से फर्जी भूमि दस्तावेज बनाकर विक्रय कर दिया था जिसे हिंगेश्वरी को समय पर पता चलने पर उपरोक्त धोखाधड़ी के संबंध में कार्यवाही हेतु शिकायत पूर्व में माननीय कलेक्टर महोदय तहसीलदार महोदय एसडीम महोदय को शिकायत पत्र जांच हेतु दे चुका है परंतु उपरोक्त घटना लगभग 18 माह हो जाने पर भी दोषी व्यक्तियों के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर आज थाना अमलेश्वर आकर नारेबाजी प्रदर्शन किया पश्चात उपस्थित कर्तव्य अधिकारी थाना अमलेश्वर द्वारा ज्ञापन लेते हुए उचित कार्यवाही कि आश्वासन दिया गया पश्चात मामला शांत हुआ।
उपरोक्त कार्यक्रम में अमन यादव भूपेंद्र साहू सनी साहू भूपेंद्र निषाद जीतू यादव खिलामन साहू परदेसी राम लहरी प्रेम सोलंकी सभी चरोदा निवासी उपस्थित रहे।



