अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

दक्षिण पाटन में सिपकोना माइनर से सिंचाई के लिए पानी की मांग, जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन

रानीतराई : सिपकोना माइनर के अंतिम छोर में सिंचाई के लिए पानी की मांग का ज्ञापन देने कांग्रेस कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों के द्वारा आज रानीतराई बंगला में ज्ञापन सौंपा गया।मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पाटन के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक लिखित आवेदन सिंचाई विभाग को सौंपा गया है उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खंड वर्षा के कारण खेतों में पर्याप्त पानी नहीं है जिससे किसानों को खाद छिड़काव,रोपाई,निंदाई, ब्यासी के लिए भारी समस्या उत्पन्न हो रही है।किसानों को इस बार अच्छी फसल की उम्मीद है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि दक्षिण पाटन का सिपकोना माइनर एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा माइनर है।बड़ा माइनर होने के कारण का अंतिम छोर तक पानी पहुंचने के लिए विभाग को सतर्कता से कार्य करने की आवश्यकता होती है।लेकिन विभाग की निष्क्रियता के कारण किसानों को तकलीफों का सामना करना पड़ता है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि अशोक साहू ने कहा कि इस बार विष्णु सरकार द्वारा किसानों को डीएपी खाद,उन्नत बीज तो नहीं मिल पाया,लेकिन समय के पूर्व किसानों को पानी मिल जाए तो किसानों को सिंचाई में खेती करने में सुविधा मिलेगी।
किसान संतोष पटेल ने कहा कि रोपाई का काम हो चुका है लेकिन पानी नहीं होने के कारण फसल सुखने लग गया है।भेदप्रकाश वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए करोड़ों रुपए के सिंचाई योजना खपरी,कौही,सिपकोना माइनर की सुदृढ़ीकरण का कार्य किए थे।जिसका लाभ आम जनता एवं किसानों को तत्काल मिलना चाहिए।
इस दौरान हितेश्वर ठाकुर,भविष्य जैन,नारद साहू,केदार वर्मा,सीताराम ठाकुर,हेमू सोनकर,सोहन जोशी,डॉ ईश्वर निषाद, यादव सेन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!