अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

स्वच्छता ही सेवा” को चरितार्थ करते पाटन नगर पंचायत ने बूढ़ा तालाब में चलायी विशेष सफाई अभियान, दिया स्वच्छता का संदेश

पाटन : नगर की स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आज प्रातः 7 बजे नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में नगर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व स्थल बूढ़ा तालाब (महामाया तालाब) का विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। यह तालाब पाटन की आराध्य देवी मां महामाया मंदिर के समीप स्थित है और श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र है। तालाब की सफाई के दौरान जल में उगे जलीय पौधों को हटाया गया, घाटों की सफाई की गई और मंदिर परिसर में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में तथा सीएमओ हेमंत वर्मा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने कहा कि पाटन छत्तीसगढ़ का पहला ODF (Open Defecation Free) नगर है और वर्ष 2016 से निरंतर राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कारों से सम्मानित होता आ रहा है। हाल ही में दिनांक 17 जुलाई 2025 को दिल्ली में आयोजित “स्वच्छता सर्वेक्षण-2025” के कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा पाटन नगर पंचायत को देशभर में द्वितीय स्थान का पुरस्कार प्रदान किया गया, जो पाटन के प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व का विषय है। स्वच्छ और सुंदर पाटन हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक को चाहिए कि वह अपने घर एवं आस-पास के सार्वजनिक स्थलों की नियमित रूप से सफाई कर नगर को स्वच्छ बनाए रखने में योगदान दें।

सीएमओ हेमंत वर्मा ने कहा कि सभी ने एकजुट होकर स्वच्छता के इस संकल्प को न केवल निभाया, बल्कि एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया हैं। पाटन नगर पंचायत के हमारे सफाई मित्र भी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वाहन कर रहे है और पाटन की हमारी जनता भी जागरूक नागरिक होने का परिचय लगातार दे रहे है। आप सभी के संयुक्त और सार्थक प्रयास से ही पाटन नगर पंचायत उत्कृष्टता के साथ प्रदर्शन कर रहा है।

इस अभियान में सीएमओ हेमंत वर्मा, अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष निशा सोनी, सभापति – केवल देवांगन, जितेन्द्र निर्मलकर, देवेंद्र ठाकुर, पार्षद – चंद्रप्रकाश देवांगन, अन्नपूर्णा पटेल, स्वच्छता प्रभारी हुकुम देवांगन नगर पंचायत के कर्मचारी, सफाई मित्र, भाजपा पदाधिकारी, सदस्य एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!