पूर्व मुख्यमंत्री ने की महाविद्यालय में विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति, देखिए सूची सिर्फ चिंटू न्यूज़.com पर

पाटन: पूर्व मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक भूपेश बघेल ने पाटन विधानसभा क्षेत्र के तीन महाविद्यालय में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। आपको बता दें दाऊ रामचंद्र शासकीय महाविद्यालय में युवा नेता भविष्य जैन की नियुक्ति की गई है। वहीं शासकीय चंदूलाल चंद्राकार महाविद्यालय पाटन में लीलाधर वर्मा की नियुक्ति की गई है। साथ ही शाहिद डोमेश्वर महाविद्यालय जामगांव आर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयप्रकाश चंद्राकर की नियुक्ति की गई है।
इन तीनों की नियुक्ति पर जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, श्रीमती नोमिन ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष वर्मा,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, राजेश ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जवाहर वर्मा, अश्वनी साहू, रूपेंद्र शुक्ला, हेमंत वर्मा, कौशल चंद्राकर, देवकुमार निषाद,उमाकांत चंद्राकर, रूपचंद साहू, सत्यनारायण टिकरिहा, भेस आठे,भेद प्रकाश वर्मा, नीरज सोनी, गोपाल देवांगन, सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बधाई संदेश प्रेषित किया है।






