अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
शराब भट्टी के विरोध लगातार आज 14 वें दिन ,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे शामिल, प्रोटोकॉल हुआ जारी
अमलेश्वर : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 8 अगस्त को ग्राम खुड़मुड़ा में शासकीय शराब भट्टी खोलने के विरोध में समर्थन देने पहुंचेंगे। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुडमुड़ा के ग्रामीणों द्वारा 14 दिनों से लगातार शराब भट्टी के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। भूपेश बघेल के समर्थन से ग्रामीणों का उत्साह बढ़ेगा, और वे अपने विरोध को और मजबूत बनाने के लिए तैयार हैं।
सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि हर घर से एक महिला और पुरुष इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे, जो सरकार के शराब नीति के खिलाफ एकजुटता का प्रतीक है। भूपेश बघेल के आगमन से ग्रामीणों को उम्मीद है कि उनकी आवाज सरकार तक पहुंचेगी और शराब भट्टी के मुद्दे पर सकारात्मक परिणाम निकलेगा।

Advertisement





