अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

रक्षा बंधन की रात भाईचारे पर चला टंगिया, छोटे भाई ने मझले भाई को उतारा मौत के घाट

रक्षा बंधन की खुशियां मातम में बदली

भिलाई-3/ रक्षा बंधन की रात, जो भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक मानी जाती है, भिलाई के डबरापारा दक्षिण में खून से लाल हो गई। शराब के नशे में छोटे भाई ने गुस्से में टंगिया से वार कर मझले भाई की हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

ताने से भड़का छोटा भाई

पुलिस के अनुसार मृतक दामन सिंह ठाकुर, उसका छोटा भाई शरद ठाकुर और परिवार के अन्य करीब पांच सदस्य रक्षा बंधन की रात एक साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान दामन सिंह ने छोटे भाई को ताना मारा—“तू कमाता नहीं, घर का खर्च नहीं देता।” यह सुनकर शरद तिलमिला उठा और बातों-बातों में बहस तेज हो गई।वार से घायल, रातभर बिना इलाज पड़ा रहा

गुस्से में शरद ने पास रखी टंगिया उठाई और दामन के गर्दन पर जोरदार वार कर दिया। चोट इतनी गंभीर थी कि वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। सभी परिजन नशे में थे, इसलिए घायल को रात में अस्पताल नहीं ले जाया गया। सुबह होश आने पर परिजनों ने उसे सुपेला शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि आरोपी शरद ठाकुर के खिलाफ अपराध क्रमांक 309/25, धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।

त्वरित कार्रवाई में पुलिस टीम का योगदान

पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी में आरक्षक 773 राजकुमार सिंह, आरक्षक 234 ईश्वर लाल भारद्वाज और आरक्षक 648 बंटी सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!