अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
मिनिमाता की पुण्यतिथि मनाने ग्राम राखी पहुंचे – प्रणव शर्मा

पाटन। छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद एवं सतनामी समाज की पूजनीय मिनी माता जी की पुण्यतिथि जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राखी में सभापति प्रणव शर्मा जी की उपस्थिति में मनाया गया, सभापति एवं उपस्थित सभी ने सामूहिक रूप से मिनी माता जी की मूर्ति पर पुष्प माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किए एवं इस अवसर पर सभी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रणव शर्मा जी ने मिनी माता का जीवन परिचय देकर समाज के प्रति योगदान को याद किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जनपद सदस्य उत्तम बंजारे, हिरेंद्र देवांगन, होरी लाल धीवर, प्रशांत शर्मा, अर्जुन, प्रवेश शर्मा एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।



