अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर घुघवा (क) में होगा भव्य ग्रामीण दंगल, छत्तीसगढ़ के 36 ग्रामीण खेलों का होगा रोमांचक मुकाबला/प्रणव शर्मा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर “हमर गाँव, हमर धाम” के उद्देश्य के साथ महावीर यूथ क्लब एवं समस्त ग्रामवासी घुघवा (क) द्वारा 16 अगस्त को ग्रामीण स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता “ग्रामीण दंगल” का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

जनपद पंचायत सभापति एवं संयोजक प्रणव शर्मा ने आयोजन की जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण दंगल में छत्तीसगढ़ की गौरवमयी खेल परंपरा को पुनर्जीवित करते हुए 36 पारंपरिक खेलों का शानदार संगम होगा। जिसमें सभी वर्गों के लिए खेल रखा गया है। आगे उन्होंने कहा इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण खेलों के माध्यम से संस्कृति और परंपरा का संरक्षण एवं संवर्धन करना है, साथ ही ग्रामीण युवाओं में खेल भावना, आपसी भाईचारे और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।

सभापति प्रणव शर्मा ने आगे कहा कि प्रतियोगिताओं में शामिल सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। महावीर यूथ क्लब की ओर से मैं सभी खेल प्रेमियों, ग्रामवासियों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से आग्रह किया है कि वे इस अनूठे आयोजन में शामिल होकर छत्तीसगढ़ी खेल-संस्कृति को सशक्त बनाने में योगदान दें।

समिति के पदाधिकारी सूरज कुमार, नमन साहू, धनेश्वर यादव, सचिन यादव ने बताया कि सुबह भगवान श्रीकृष्ण जी की पूजा अर्चना एवं महाप्रसादी के पश्चात अतिथियों द्वारा ग्रामीण दंगल का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण दही हांडी प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। परंपरा और उल्लास से भरा यह रोमांचक कार्यक्रम सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए आनंद और उत्साह का केंद्र बनेगा।

छत्तीसगढ़ के 36 खेलो का होगा अद्वितीय संगम

दौड़, मेढक दौड़, आलू दौड़, चम्मच दौड़, गेड़ी दौड़, मकड़ी दौड़, कुर्सी दौड़, फुगड़ी, ऊँची कूद, स्लो साइकिल रेस, रस्सा खींच, रस्सा चढ़ना, पिठ्ठल, संखली गिल्ली, भौरा, स्केटिंग, क्विज, तात्कालिक भाषण, खो-नारियल फेंक, बिंदी लगाओ, मटका फोड़, दिया दौड़, बिल्लस, बांटी, रस्सी दौड़, 5 भाषण, खो-खो, कबड्डी जनउला, तिरीपासा, अटकन मटकन, चुड़ी लुकउला, सुई-धागा दौड़, नमक इत्यादि।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!