अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

तिरंगा यात्रा निकाल गरजे किसान: “मुआवजा घोटाला बंद करो” जिला कलेक्टर का घेराव, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

दुर्ग, छत्तीसगढ़: 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन परियोजना में उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने आज दुर्ग जिला मुख्यालय में तिरंगा यात्रा निकाली और जिला कलेक्टर का घेराव करने की कोशिश की। “मुआवजा घोटाला बंद करो” के गूंजते नारों के बीच किसान नेता ढालेश साहू ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार वसुमित्रा दीवान को सौंपा।

मामला पावरग्रिड रायपुर पूल-धमतरी ट्रांसमिशन लिमिटेड द्वारा दुर्ग विकासखंड के 19 गांवों में बिछाई जा रही 400 केवी डीसी रायपुर संचरण लाइन परियोजना से जुड़ा है। किसानों का आरोप है कि उनकी निजी कृषि भूमि पर उच्च वोल्टेज टावर खड़े कर दिए गए हैं, जिससे खेती पर स्थायी नुकसान हो रहा है।

किसान नेता ढालेश साहू ने बताया कि 10 मार्च 2025 के शासनादेश के अनुसार टावर बेस के लिए भूमि के बाजार मूल्य का 200% और राइट ऑफ वे (ROW) कॉरिडोर के लिए 30% मुआवजा मिलना चाहिए। लेकिन किसानों को टावर बेस के लिए केवल 80% और ROW के लिए महज 15% भुगतान किया जा रहा है। मुआवजा शासनादेश केअनुसार दिया जाए। पहले से कम दर पर दिए गए मुआवजे को संशोधित कर शेष राशि तुरंत दी जाए। जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

प्रदर्शन में रनमत साहू, जसलोक साहू, गजेन्द्र कुमार, थानसिंग, पुकेश साहू सहित ग्राम मचांदुर, कातरों, मातरो, नगपुरा, बोराई से सैकड़ों किसान मौजूद थे। सभी ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। तहसीलदार ने उन्हें आश्वस्त किया कि यह मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!