स्वच्छता के संग स्वतंत्रता का उत्सव-’हर घर तिरंगा’ अभियान/ सरपंच रवि सिंगौर

अमलेश्वर 14 अगस्त/ जल शक्ति एवं संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ’हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ साप्ताहिक कार्यक्रम 15 अगस्त, 2025 तक जिले में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सांकरा में भी तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा के छात्र छात्राएं और शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए।
17 अगस्त को ग्राम सांकरा में छत्तीसगढ़ी भजन कीर्तन सम्राट पंडित कामता प्रसाद शरण भव्य प्रस्तुति
ग्राम पंचायत सरपंच रवि सिंगौर ने कहा कि इस अभियान की परिकल्पना सामुहिक उत्सव और नागरिक एकता की भावना पर आधारित है। स्वतंत्रता के सार को स्वच्छता एवं सुजलता के संकल्प के साथ जोड़ा गया है। इस उत्सव के अंर्तगत जल एवं स्वच्छता के लिए प्रधानमंत्री जी के संकल्प को सृदृढ़ किया गया है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित जल आपूर्ति और स्थायी स्वच्छता को सुनिश्चित करना है।
इस अवसर सरपंच रवि सिंगौर उपसरपंच रामशरण बंधे मनहरण सिंगौर सांसद प्रतिनिधि, महेन्द्र पारधी पंच, वीरेंद्र यदु पंच, कामता सिंगौर, तिहारु बघेल, छोटू यादव,विकास सिंगौर, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।







