अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

बालाजी विद्यापीठ अंग्रेजी माध्यम स्कूल सांकरा में थाना प्रभारी ने किया ध्वजारोहण

अमलेश्वर : बालाजी विद्यापीठ अंग्रेजी माध्यम स्कूल सांकरा में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमलेश्वर थाना प्रभारी राम नारायण ध्रुव जी थे जिन्होंने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रगान और भारत माता की जय घोष के साथ गूंजायमान होने लगा छोटे-छोटे बच्चों का उत्साह देखकर बहुत ही हर्ष और आनंद की अनुभूति हो रही थी।

मुख्य अतिथि रामनारायण ध्रुव ने अपने भाषण में नन्हे नन्हे बच्चों को देश प्रेम अनुशासन एवं समाज में फैली हुई बुराइयों से बचने का संदेश दिया इस अवसर पर संस्था के संचालक दीपक तिवारी ने बच्चों के उत्साहर्धन के लिए प्रेरणादायक बातें बताई जिससे आम नागरिक भी अपना महत्व देश प्रेम के लिए प्रेरित किया संस्था के उपसंचालक श्री प्रकाश चंद्र देवांगन कार्यक्रम में अपने बचपन की यादों को बच्चों के साथ साझा किया और अपने स्कूल के दिनो पर गर्व महसूस किया संस्था की प्रधान पाठिका श्रीमती अर्चना तिवारी ने अपने संबोधन में कहा बच्चे ही समाज और देश का निर्माण करते हैं और उनका भविष्य देश की भविष्य से जुड़ा हुआ है इन्हीं संकल्पना को आगे बढ़ते हुए अपने विद्यालय की कल्पना की जो आज मूर्त रूप में सांकरा में विद्यमान है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

प्रधान पाठिका ने आए हुए अतिथि का शाला परिवार की ओर से धन्यवाद एवं आभार प्रदर्शन किया इस अवसर पर विद्यालय की नन्हे नन्हे बच्चे एवं उनके पालक गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे इस अवसर पर संस्था के मीडिया प्रभारी अनमोल तिवारी एवं शिक्षक गण भी उपस्थित थे कार्यक्रम के समापन के पश्चात सभी आए हुए पालक गण एवं बच्चों को मिठाई वितरण किया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!