अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय में स्वच्छता पर शपथ

रानीतराई: स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय, रानीतराई में स्वच्छता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्रा के निर्देशन और कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रेश्मी वासनीकर के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को अपने कार्यस्थल, मोहल्ले, घर, गांव एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि बीमारियों से बचाव का भी प्रमुख साधन है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक चंदन गोस्वामी, श्रीमती शगुफ्ता सिद्दीकी, श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन, श्रीमती आराधना देवांगन, सुश्री रेणुका वर्मा, अतिथि व्याख्याता टीकेश्वर कुमार पाटिल, वेणु कुमार साहू, तथा सुश्री शिखा मड़रिया सहित महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!