किसानों ने सब्सिडी योजना चालू करने की उठाई- मांग पूर्व में लाभान्वित हुए किसान, बंद होने से बढ़ी परेशानियां/किसान नेता ढालेश साहू

दुर्ग : दुर्ग विकासखण्ड के किसानों ने कृषि यंत्रों पर दी जाने वाली सब्सिडी योजना को बंद किए जाने पर कड़ा विरोध जताया है। किसानों ने 14 अगस्त 2025 को जिला कृषि विभाग कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
जनपद सदस्य व किसान नेता ढालेश साहू ने आरोप लगाया कि- पहले किसानों को स्प्रेयर, पावर स्प्रेयर, स्प्रिंकलर पाइप जैसे कृषि यंत्र सब्सिडी में उपलब्ध कराए जाते थे। इससे उत्पादन लागत घटती थी और खेती में आसानी होती थी। लेकिन पिछले 2–3 साल से यह योजना अचानक बंद कर दी गई है, जिससे किसानों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि “योजना बंद कर जिला प्रशासन ने किसानों के साथ धोखा किया है और उन्हें उनके हक से वंचित कर दिया है।
किसानों की प्रमुख माँगें
जिला खनिज न्यास (DMF) निधि से खरीदे गए कृषि यंत्र – स्प्रेयर, पावर स्प्रेयर, पेट्रोल या डीजल चालित स्प्रेयर, स्प्रिंकलर पाइप – का शीघ्र वितरण किया जाए।बंद की गई सब्सिडी योजना को तुरंत पुनः शुरू किया जाए। किसानों को उनके वैधानिक अधिकार से वंचित न किया जाए।
इस मौके पर उपस्थित रहे, किसान नेता और संगठन पदाधिकारी छ.ग.प्रगति किसान संगठन जिला अध्यक्ष श्री उत्तम चन्द्राकर, जनपद सदस्य व किसान नेता ढालेश साहू, पुकेश साहू, गजेन्द्र साहू, रनमत साहू, जसलोक साहू, थानसिंग सहित ग्राम पाउवारा, मचांदुर, कातरों, मातरो, रिसामा, नगपुरा और बोराई के किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए।






