अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

आधुनिक भारत के निर्माता है स्व. राजीव गांधी/ राकेश ठाकुर, सेलूद रेस्ट हाउस में एकत्रित हुवे कांग्रेसी

सेलूद। देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं अमर शहीद स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती बुधवार को दुर्ग जिले के सेलूद विश्राम गृह में बड़े ही श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई और शोक सभा का भी आयोजन किया गया। कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए आदर्शों व नीतियों पर चलने का संकल्प लिया।

इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। यदि वे नहीं होते तो आज देश तकनीकी रूप से इतना आगे नहीं बढ़ पाता। उन्होंने कंप्यूटर क्रांति और टेलीकॉम क्रांति की नींव रखी, जिससे आज भारत डिजिटल युग में मजबूती से खड़ा है। उन्होंने देश को ‘मुट्ठी में लेने’ की ताकत दी और युवाओं को नई सोच और ऊर्जा से जोड़ा। मिश्रा ने कहा कि देश की तरक्की और विकास की हर राह में राजीव गांधी का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेसजनों का कर्तव्य है कि वे राजीव गांधी के सपनों को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएँ और समाज के हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुँचाएँ। उन्होंने युवाओं से भी आह्वान किया कि वे तकनीक, शिक्षा और सेवा भावना के जरिए राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें।

कार्यक्रम में पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा ने राजीव गांधी को युवा नेतृत्व का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि महज 40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बनकर राजीव गांधी ने देश को नई दिशा दी। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर उन्होंने गाँवों तक लोकतंत्र की पहुंच सुनिश्चित की। उनका मानना था कि असली ताकत जनता के हाथों में होनी चाहिए, यही कारण है कि उन्होंने विकेंद्रीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।
जयंती अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी का जीवन दर्शन और उनकी दूरदृष्टि आज भी प्रासंगिक है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में राजीव गांधी के सपनों को साकार करने और देश की निरंतर प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया गया।

इस दौरान देवेंद्र चंद्रवंशी जिला पंचायत सदस्य,ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ,राजेश ठाकुर, अशोक साहू, अश्वनी साहू, देव कुमार निषाद,उमाकांत चंद्राकर, खिलेश मार्कण्डेय, उमेश साहू, ओमप्रकाश साहू,आनंद बघेल, आभास दुबे, नीरज सोनी, गोपाल देवांगन, सालिक साहू, अमृत सिंह राजपूत, विपिन चंद्राकर, ललित सिन्हा,सोहन जोशी,युवराज साहू, डेविड बघेल ,वेदांश बघेल, दिनेश साहू मोती बघेल,सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!