ग्राम जमराव में तिजा महोत्सव 26 अगस्त को, पारंपरिक खेलकूद का होगा आयोजन
अमलेश्वर जमराव। ग्राम जमराव में परंपरागत तिजा पर्व के अवसर पर इस वर्ष भी तिजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन 26 अगस्त 2025, दिन मंगलवार को दोपहर 2 बजे से बाजार चौक, जमराव में होगा।
आयोजन समिति के अनुसार इस अवसर पर महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें कुर्सी दौड़, आलू दौड़, चम्मच गोटी दौड़, फुगड़ी, बैलून फोड़, मटका फोड़, सूई-धागा आदि शामिल हैं।

इस कार्यक्रम में ग्रामवासियों एवं तिजयारिन माता-बहनों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत जमराव की सरपंच श्रीमती जागेश्वरी भेषकुमार सोनकर होंगी। विशेष अतिथि उपसरपंच श्री लेखराज निषाद होंगे।
प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे तथा सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।



