लोकमणि चंद्राकर बने जामगांव एम परिक्षेत्र चंद्राकर समाज के अध्यक्ष, शुभचिंतकों ने दी बधाई
पाटन : अमलेश्वर मंडल के महामंत्री कैलाश यादव ने वरिष्ठ भा ज पा नेता एवं उत्तर पाटन के पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर को जामगांव एम परिक्षेत्र चंद्राकर समाज के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर अमलेश्वर मंडल भा ज पा परिवार के समस्त पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है। अपने बधाई संदेश में महामंत्री कैलाश यादव ने कहा है कि लोकु भैया जैसे कर्मठ निष्ठावान समर्पित जुझारू नेता को समाज के प्रबुद्ध जनों द्वारा जो आशीर्वाद और सहयोग मिला है निश्चित ही स्वागत योग्य है।
लोकमणि चंद्राकर जी भा ज पा संगठन के विभिन्न पदों पर कार्य करके राजनीति के क्षेत्र में अपना एक अलग ही पहचान बनाया है।पार्टी संगठन के कार्य को समर्पित भाव एवं तत्परता से करना और दिन रात अपनी दायित्वों के निर्वहन में सदैव लगे रहना लोकु भैया का राजनीति में एक अलग पहचान है। निश्चित ही उनके अनुभव का लाभ समाज को मिलेगा एवं समाज के उत्तरोत्तर प्रगति के साथ साथ चंद्राकर समाज में शिक्षा संस्कार एवं नवाचार के माध्यम से एक नया इतिहास का पदार्पण होगा । श्री लोकमणि चंद्राकर को मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिए है।






