अमलेश्वर : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत अमलेश्वर डीह में 27 अगस्त को तीज त्यौहार एवँ श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर ग्राम अमलेश्वर डीह कबीर चौक में महिलाओं के सम्मान के लिए खेलकूद का आयोजन किया गया है जिसमें खुर्शी दौड़ ,मटका फोड़ , आलू दौड ,फुग्गा फोड ,सुई धागा दौड ,मेढक दौड ,गोली चम्मच जैसे खेलों का भव्य आयोजन होगा।
विजयी खिलाड़ियों को अतिथियों के द्वारा आकर्षक उपहार दिया जाएगा ,साथ ही कार्यक्रम में गाँव के अतिविशिष्ठ बडे बजुर्गो का सम्मान किया भी जायेगा। उक्त कार्यक्रम की तैयारी आयोजक समिति के ओम प्रकाश साहू उपाध्यक्ष नगर पालिका ,पार्षद डोमन यादव एवँ कमलेश साहू के द्वारा किया जा रहा है।
आयोजक समिति ने महिलाओं ,पुरूषो एवं बच्चो को उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिये आमंत्रित किये हैं । पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डॉ अश्वनी साहू ने कहा कि आज के दौर में ऐसे कार्यक्रम का आयोजन बहुत जरूरी हो गया हैं ,जहां बच्चे ,बुजुर्ग एवं महिलायें एक साथ बैठकर कार्यक्रम का आनंद ले ,ऐसे कार्यक्रम देखकर छोटे बच्चे भी मोबाइल से कुछ हद तक दूरी बनाते हैं जो बहुत जरुरी हैं ।