जल निकासी और सड़क मरम्मत जैसी समस्याएं सुशासन तिहार में उठाई हैं, समाधान आज तक नहीं /राजू सोनकर

अमलेश्वर : दुर्ग जिला अंतर्गत आने वाले अमलेश्वर नगर पालिका परिषद की समस्याओं को लेकर पार्षद राजू सोनकर ने मेन रोड खुडमुड़ा की दुर्दशा का मुद्दा उठाया है। सड़क पर गड्ढों की भरमार से आम नागरिकों को परेशानी हो रही है और दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग और स्थानीय प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
श्री सोनकर ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी है सड़कों की मरम्मत और रखरखाव की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। स्थानीय प्रशासन को नगर पालिका की समस्याओं के समाधान के लिए पहल करनी चाहिए।आम जनता समस्या से त्रस्त है अधिकारी किसी का सुन नहीं रहे है आवेदन देकर थक गए है समस्या का समाधान शून्य पर है। अमलेश्वर नगर पालिका परिषद ने सुशासन तिहार के अवसर पर नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया था। नागरिकों ने जल निकासी और सड़क मरम्मत जैसी समस्याएं उठाई हैं, जिनका समाधान आज तक नहीं किया गया है।






