अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

छत्तीसगढ़ के शिक्षा जगत में नए क्रांति का होगा आगाज – खेमलाल साहू

गजेंद्र यादव को केबिनेट मंत्री बनाये जाने पर दी बधाई एवं किया अभिनंदन

सेलूद/छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर गजेंद्र यादव को बधाई प्रेषित करने वालो का तांता लगा है। ग्राम सेलूद के खेमलाल साहू पूर्व मण्डल अध्यक्ष, अजय सिंग ठाकुर, संजय यदु, नेत्रपाल सिंह ने उनके निवास में पहुंचकर पुष्प गुच्छ भेंट करके शुभकामनाएं प्रेषित किया।

खेमलाल साहू ने इस अवसर पर कहा कि निश्चित रूप से शिक्षा विभाग में नई क्रांति का आगाज करेंगे। उम्मीद किया जाता है कि बच्चों के शिक्षा के क्षेत्र में जितना हो सके अधिक से अधिक सुविधायुक्त कार्य को सफल किया जाएगा।

संजय यदु ने कहा कि भाजपा सरकार ने यादव समाज के मान सम्मान का ध्यान रखते हुए निश्चित अनुकरणीय कार्य किया है। यादव समाज मे पूरे छत्तीसगढ़ में हर्ष का माहौल है। यादव समाज उम्मीद करती है कि सामाजिक क्षेत्र में भी सामाजिक संगठन को मजबूत करने में कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!