अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

दुकान में घुसा चोर करंट से मौत… मालिक पर एफआईआर

चोरी रोकने के लिए लगाया करंट, चोर की मौत के बाद दुकानदार पर केस

तखतपुर (बिलासपुर)/ बिलासपुर जिले के तखतपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चोरी की नीयत से दुकान में घुसे युवक की करंट लगने से मौत हो गई, लेकिन हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ ही अपराध दर्ज कर लिया है।

सीढ़ी के पास मिला शव
जानकारी के अनुसार, जरेली मेन रोड पर भागीरथी जायसवाल अपनी दुकान शिवा ट्रेडर्स का संचालन करता है। रोजाना की तरह 16 अगस्त की रात उसने दुकान बंद की और घर चला गया। अगली सुबह 17 अगस्त को जब वह दुकान की सफाई कर रहा था, तब उसने सीढ़ी के पास एक युवक को मृत अवस्था में देखा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

दुकानदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान अर्जुन पात्रे (30), निवासी नगोई के रूप में की।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

स्वजन ने हत्या का लगाया आरोप
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी वहां पहुंचे और हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि युवक की मौत बिजली के करंट लगने से हुई है। इसी तरह विद्युत विभाग ने भी अपने प्रतिवेदन में करंट से मौत की पुष्टि की।

चोरी रोकने के लिए लगाई थी तार
पुलिस जांच में सामने आया कि दुकानदार भागीरथी जायसवाल ने चोरी की घटनाओं से बचने के लिए दुकान के खाली हिस्से में करंट युक्त तार लगाया था। उसने बताया कि अगर कोई व्यक्ति रात में चोरी करने की नीयत से घुसेगा और तार हटाने की कोशिश करेगा तो करंट लगने पर वह बाहर गिर जाएगा।

संभावना है कि मृतक युवक चोरी की नीयत से दुकान में घुसा और करंट की चपेट में आ गया।

दुकानदार पर मामला दर्ज
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विद्युत विभाग के प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ धारा 106(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। इस मामले ने इलाके में बहस छेड़ दी है कि क्या चोरी रोकने के लिए उठाया गया यह कदम सही था या नहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!