अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, पाटन पुलिस की बड़ी कार्यवाही

पाटन 30 अगस्त : दुर्ग जिले अंतर्गत पाटन पुलिस ने चार मोटरसाइकिल कीमती 1.60 लाख रुपये बरामद की,। घटना की शुरुआत: पाटन निवासी सुरेश कुमार वर्मा ने थाना पाटन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 09 जनवरी 2024 की रात करीब 8 से 8:30 बजे के बीच ग्राम फुण्डा और पुनईडीह के बीच उनकी मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-07-AQ-7821) अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

पुलिस टीम की सक्रियता
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार साहू के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
दिनांक 30 अगस्त 2025 को पाटन शराब भट्ठी के पास तीन संदिग्ध युवक बिना नंबर प्लेट और अलग-अलग मोटरसाइकिलों के साथ घूमते मिले। सशक्त एप से जांच करने पर वाहनों के चोरी का होना पाया गया।

पूछताछ में खुलासा
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने –

जनवरी 2024 में ग्राम फुण्डा-पुनईडीह मार्ग से HF डिलक्स (CG-07-AQ-7821) चोरी की थी।
वार्ड क्रमांक 04 पाटन से HF डिलक्स (CG-08-AK-1443) चोरी की थी।
ग्राम सिकोला से होंडा साइन (CG-07-BL-8491) चोरी की थी।
रायपुर गुड़ियारी से सुपर स्प्लेंडर (काला रंग) चोरी की थी।
इस तरह कुल 4 मोटरसाइकिलें कीमती 1,60,000 रुपये जब्त की गईं।

गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनके नाम –

कुणाल यादव पिता गजाधर यादव, उम्र 18 वर्ष, निवासी बठेना इंदिरा नगर वार्ड क्रमांक 14, थाना पाटन।
लक्की कुमार वर्मा पिता अरुण वर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी बठेना बाजार चौक, थाना पाटन।
करण यादव पिता स्व. कार्तिक राम यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम देमार मीलपारा, थाना पाटन।
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के नाम निगरानी बदमाश सूची में दर्ज किए जाएंगे।

टीम का विशेष योगदान
इस कार्रवाई में थाना पाटन की टीम –
सउनि चंद्रशेखर सोनी, प्र.आर. मनीष अग्निहोत्री, आरक्षक हिमांशु जंघेल, आरक्षक खिलेश्वर कुर्रे, आरक्षक रवि शंकर मरकाम, आरक्षक गजेन्द्र यादव, प्र.आर. सुनील वर्मा, प्र.आर. लोकेश लहरी, प्र.आर. चेतन साहू, आरक्षक लक्ष्मीकांत वर्मा एवं आरक्षक दुर्गेश यादव का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!