अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सिकोला में भाजपा मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर ने सुना प्रधानमंत्री मोदी जी का “मन की बात”

पाटन 31 अगस्त :  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रसारित 125वां “मन की बात” कार्यक्रम पूरे देशभर में उत्साह के साथ सुना गया। सिकोला (पाटन) में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर यह कार्यक्रम सुना।

प्रधानमंत्री मोदी जी ने आज के संबोधन में युवाओं को प्रेरित करते हुए खेल, शिक्षा और समाज सेवा जैसे क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया।

विशेष रूप से उन्होंने उड़ीसा की वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी रश्मिता साहू से बातचीत की। प्रधानमंत्री जी ने उन्हें खेल में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएँ दीं और “खेलो इंडिया” जैसे अभियानों के जरिए अपनी प्रतिभा को और निखारने का संदेश दिया।

प्रधानमंत्री जी ने कहा कि भारत की बेटियाँ हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं और उनका संकल्प देश के लिए प्रेरणा है।

इस अवसर पर रानी बंछोर जी ने कहा कि –
“प्रधानमंत्री मोदी जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला है। पाटन विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और नागरिकों को इससे अवश्य प्रेरणा लेनी चाहिए।”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!