अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पाटन से लेकर अमलेश्वर रायपुर तक जगह जगह मुख्य मार्ग पर घुमंतू पशुओं का झुंड, जिम्मेदार भी है मौन

अमलेश्वर 02 सितंबर : छत्तीसगढ़ में घुमंतू पशुओं की समस्या गंभीर है, खासकर जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत जामगांव एम में। इन पशुओं के कारण न केवल सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, बल्कि किसानों की फसलें भी बर्बाद हो रही हैं।

आपको बता दें पाटन से लेकर अमलेश्वर रायपुर तक जगह जगह मुख्य मार्ग पर घुमंतू पशुओं का झुंड दिखाई देता है और ज्यादातर तर्रा जामगांव एम मोतीपुर,सांकरा, नगर पालिका परिषद अमलेश्वर सहित कापसी, झीट,और खुडमुडी में मुख्य मार्ग पर घुमंतू पशु बैठे हुए नजर आते है। जिसका कोई व्यवस्था शासन के द्वारा नहीं दिखाई दे रहा है। ये घुमंतू पशु दिन भर खेत खलिहान में चारा चरते है कही कही तो किसानों के खेतों पर धान को चरते हुए नजर आते है। जिससे किसानों की फसल भी बर्बाद हो रही है। लेकिन प्रशासन को कोई सकारात्मक पहल करने की नहीं सूझ रही है।

घुमंतू पशुओं को पकड़ने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रखने के लिए रोका-छेका अभियान चलाया जाना चाहिए।घुमंतू पशुओं को कांजी हाउस और गौशाला में रखें और उनकी देखभाल के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जानी चाहिए हैं। स्थानीय प्रशासन को घुमंतू पशुओं की समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। शासन को भी इस समस्या के समाधान के लिए आवश्यक संसाधन और समर्थन प्रदान करना होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!