अमलेश्वर कांग्रेस मंडल का प्रथम बैठक संपन्न,जल्द होगा कार्यकारिणी का विस्तार

अमलेश्वर 04 सितंबर : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में जिला कांग्रेस कमेटी ने मंडल का गठन कर दिया है। जिसका प्रथम अध्यक्ष की जिम्मेदारी महेंद्र साहू को दिया गया है।आपको बता दें संगठन विस्तार को लेकर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक भूपेश बघेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली थी जिसमें समस्त कार्यकर्ताओं ने श्री बघेल को ही नाम तय करने की निवेदन किया और श्री बघेल के अनुशंसा से महेंद्र साहू को अमलेश्वर कांग्रेस का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।हालांकि अभी अधिकृत घोषणा नहीं हुई है। लेकिन औचारिक रूप से बना दिया गया है।


वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष वर्मा की अध्यक्षता में आज मंडल का प्रथम बैठक संपन्न हुआ जिसमें मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहू ने अपने टीम के विस्तार की भी चर्चा किया। 13 बूथ में 02 सेक्टर प्रभारी की भी नियुक्ति किया जाएगा।जल्द ही मंडल के विस्तार होगा जिसकी सूची भी तैयार की जा रही है। सेक्टर प्रभारी गिरधर साहू, विकास वर्मा के नमो पर सहमति बनी है।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सभापति मोनू साहू ,जनपद सदस्य आनंद बघेल,विधायक प्रतिनिधि जीवनंदन वर्मा, नेता प्रतिपक्ष दीपक घिंडोड़े, पार्षद डोमन यादव, भेजलाल सोनकर,हेमलाल साहू,घनश्याम साहू , पार्षद प्रतिनिधि गिरधर साहू,टीकम निषाद सहित अमृत सिंह राजपूत, ओंकार घिंडोड़े, अहेंद्र चेलक,प्रवीण चंद्राकर, दिनेश वर्मा,विकास वर्मा, शीतल सोनकर,गोविंदा निषाद,विशाल राजपूत,सुनील सिंह राजपूत,किशोर निषाद,सुमित ठाकुर,विष्णु यादव,डोमन साहू,वीरेंद्र साहू, सुभाष मनिकपूरी,तोरण साहू, करन यादव,प्रहलाद साहू ,मनीष यादव सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही।








