अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

छोटे व्यापारियों और उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: जीएसटी में बदलाव/नारद साहू

यह सुधार विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने वाला है

पाटन : माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने लालकिले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में #NextGenGST सुधारों का संकल्प लेकर ऐतिहासिक घोषणा की थी, जो आज साकार हो गया है। जीएसटी में हुए ऐतिहासिक सुधार, सिर्फ टैक्स सुधार नहीं है, ये नए भारत की अर्थव्यवस्था को गति देने का सशक्त माध्यम हैं।

जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू के प्रतिनिधि एवं भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष नारद साहू ने बताया कि भारत सरकार ने जीएसटी व्यवस्था में हाल ही में किए गए संशोधनों से व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को राहत दी है। अब कंपोज़िशन स्कीम की सीमा 1.5 करोड़ रुपये तक बढ़ा दी गई है, जिससे छोटे व्यापारियों को कम टैक्स और सरल रिटर्न की सुविधा मिलेगी।

नई व्यवस्था में रिटर्न प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, जहाँ GSTR-3B और GSTR-1 प्रमुख फॉर्म रहेंगे। साथ ही, निर्यातकों और कारोबारियों को रिफंड तेजी से ऑनलाइन मिलेगा।

कई वस्तुओं और सेवाओं पर जीएसटी दरें घटाई गई हैं, जिससे आम जनता को सस्ते दाम पर सामान उपलब्ध होगा। ई-कॉमर्स विक्रेताओं और स्टार्टअप्स को भी पंजीकरण और कर प्रक्रिया में छूट मिली है।

सरकार का कहना है कि इन सुधारों से कर प्रणाली पारदर्शी, डिजिटल और आसान बनेगी, जबकि छोटे कारोबारियों का बोझ कम होगा और उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!