नाले में बह गए दो लोग, गोताखोर की मदद से तलाश जारी, भिलाई तीन पुलिस मौके पर पहुंची
भिलाई तीन : पाटन ब्लॉक के करसा औरी नाला में आज सुबह 11 बजे दो व्यक्ति नहाते समय नाला के तेज धार में बह गए। पांच घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक दोनों का कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। ग्रामीणों के द्वारा भिलाई तीन पुलिस को इसकी सूचना दी गई है जिसके बाद गोताखोर की मदद से दोनों लापता लोगों का तलाश जारी है।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार औरी में रहने वाले 56 वर्षीय भगवती ठाकुर नाला में नहाने गए थे।
वही पास में दूसरे गांव का 50 साल का एक अधेड़ भी नहा रहा था। अचानक वो पानी की तेज धार में बहने लगे जिसे बचाने के लिए भगवती ठाकुर उनके पीछे जाने लगे। नाला के तेज भंवर में दोनों बहते चले गए। आसपास के लोग नाला में ढूंढने का प्रयास किया मगर नहीं मिला।पुलिस और गोताखोर दोनों लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।उक्त घटना औरी से नारधी जाने वाली रास्ते की बताई जा रही है। ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल में हो रही है।








