अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भाजपा प्रदेश मंत्री बनने के बाद प्रथम गृह ग्राम आगमन पर होगा जितेन्द्र वर्मा का भव्य स्वागत

पाटन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव द्वारा गठित नवीन कार्यकारिणी में पाटन विधानसभा क्षेत्र के छोटे से गांव झाड़मोखली निवासी श्री जितेन्द्र वर्मा को भाजपा प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।

प्रदेश मंत्री का दायित्व संभालने के बाद प्रथम बार श्री जितेन्द्र वर्मा जी का अपने गृह ग्राम झाड़मोखली आगमन 5 सितंबर को शाम 6 बजे होने जा रहा है। इस अवसर पर ग्रामवासी उनके स्वागत एवं अभिनंदन की जोरदार तैयारी में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार यह आयोजन ग्रामवासियों के लिए गौरव का क्षण है और पूरे गांव का माहौल उत्साहपूर्ण रहेगा।

ग्रामवासियों द्वारा आयोजित भव्य स्वागत समारोह में श्री जितेन्द्र वर्मा का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्मान किया जाएगा। ग्रामवासियों ने बताया कि वे इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां कर रहे हैं। इस अवसर पर राजनीतिक, विभिन्न समाज के पदाधिकारी, समाजजन, युवा, महिला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व आसपास के नागरिकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!