मगरघटा में हुआ शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का सम्मान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया साल श्रीफल भेंट

अमलेश्वर : नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मगरघटा में शासकीय प्राथमिक शाला व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का शिक्षक दिवस के शुभ अवसर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया आपको बता दें युवा कांग्रेस नेता अमृत सिंह राजपूत के नेतृत्व में गुरुजनों का सम्मान पुष्प हार व साल श्रीफल भेंट करके किया गया है।


जिसमें हमारे सभी शिक्षक श्री केपी ठाकुर सर जी,श्री चौबे सर,श्री जयंत वर्मा सर ,श्री कोमल सिंह ठाकुर सर
श्रीमती अंजू वर्मा जी,श्रीमती सुषमा खलखो जी
श्रीमती गुप्ता मैडम जी शामिल हुए हैं।
समारोह को संबोधित करते हुए युवा नेता अमृत सिंह राजपूत ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है। गुरुजनों से शिक्षा ग्रहण कर विद्यार्थी अपना भविष्य गढ़ते है। बिन गुरु ज्ञान नहीं इस लिए गुरुजनों का सम्मान हमेशा लोगो को करना चाहिए और उनके बताए हुए ज्ञान को ग्रहण कर के अमल करना चाहिए जिससे से समाज में उठने बैठने का लायक हो सके।
कार्यक्रम में प्रमुख पूर्व पार्षद ढ़ालू राम निषाद ,पार्षद प्रतिनिधि घनश्याम चेलक, सुशील निषाद, सुनील सिंह राजपूत,विशाल सिंह राजपूत, तोरण साहू, शुभम यादव व अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे दोनों ही स्कूलों के विद्यार्थी उपस्थित रहें।








