अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अमलेश्वर में चल रही है बिजली की आंख मिचौली, घंटों रहता है बाधित, शिकायत करने पहुंचे जनप्रतिनिधि

अमलेश्वर पाटन : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत अमलेश्वर डीह सहित मगरघटा, भोथली खुडमुड़ा में विगत तीन माह से बिजली की आंख मिचौली चल रही है। जिसका सुनने वाला जिम्मेदार कोई नहीं है।आपको बता दें विद्युत विभाग अमलेश्वर के अधिकारी मौन साधे हुए हैं।

शिकायत दर्ज कराने वालों ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा है कि नगर में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है।फोन करने पर विद्युत विभाग के अधिकारी गोल मटोल जवाब देकर इतिश्री कर देते हैं।जिससे अंधेरे में ही समय बिताना पढ़ रहा है। बच्चों के पढ़ाई लिखाई पर भी असर पढ़ रहा है।आज सुबह से ही बिजली की आपूर्ति बाधित कर दी गई है।जो अब तक चालू नहीं हुई है।जिसकी लिखित में शिकायत करने नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के नेता प्रतिपक्ष दीपक घिंडोड़े, पार्षद भेजलाल सोनकर,खिलेश्वर साहू, सत्तू कौशल, किशोर निषाद के द्वारा दिया गया है।

नगर के प्रतिष्ठित व्यक्ति पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डॉ अश्वनी साहू ने भी बिजली के आंख मिचौली पर नाराजगी जाहिर की है उन्होंने कहा है कि नगर में बरसात के मौसम में भी बिजली की आंख मिचौली चालू है हल्की-फुल्की बारिश होने पर लाइट को बंद कर दिया जाता है और कई घंटा विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है शिकायत करने पर भी विद्युत विभाग के अधिकारी कार्यवाही नहीं करते।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!