अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जयप्रकाश साहू को मिला विकासखंड स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

बालोद- शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सहायक शिक्षक जयप्रकाश साहू कि शासकीय प्राथमिक शाला मोखा संकुल मोखा में पदस्थ है। जिन्हें विकासखंड स्तर पर आयोजित रजत जयंती महोत्सव 2025 के समारोह में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, नवीन शैक्षणिक गतिविधियों, पुस्तक लेखन, डिजिटल संसाधन निर्माण एवं बच्चों की प्रतिभा निखारने के सतत प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने जयप्रकाश साहू को प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया। जयप्रकाश साहू ने विद्यालय में सीखने के वातावरण को जीवंत बनाने के लिए कई नवाचार किए हैं। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा को रोचक और बच्चों के अनुकूल बनाने हेतु पुस्तक लेखन में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। उनकी लिखी शैक्षणिक एवं रचनात्मक पुस्तकें बच्चों की जिज्ञासा को जगाने और सीखने की प्रक्रिया को सरल बनाने में मददगार सिद्ध हो रही हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!