अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
ई-वेस्ट निपटान के लिए विशेष व्यवस्था,कलेक्टर के निर्देश, पर्यावरण पर न पढ़े कोई नकारात्मक प्रभाव
दुर्ग, 9 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों बैठक में ई-वेस्ट के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों व सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगरीय निकायों द्वारा ई-वेस्ट के संग्रहण हेतु पृथक कलेक्शन सेंटर्स की स्थापना की जाए। उन्होंने कहा एकत्रित ई-कचरे का निपटान केवल प्राधिकृत इकाइयों के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए।
स्थानीय निकाय यह सुनिश्चित करेंगे कि ई-कचरा सामान्य नगरपालिका ठोस अपशिष्ट में न मिले, और यदि ऐसा पाया जाता है, तो उसे उचित रूप से पृथक कर अधिकृत रिसाइकलर या रिफर्बिशर को भेजा जाए। साथ ही लावारिस और अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों से उत्पन्न ई-कचरे को भी निर्धारित मानकों के अनुसार प्रोसेस कर निपटाया जाए, ताकि पर्यावरण पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े।






