उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पतोरा के छात्राओं ने जाना साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध
सेलूद: महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना पाटन के तत्वधान में स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ल पतोरा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम श्रीमती सीता कन्नौज ओ आर डब्ल्यू आईसीपीएस, श्रीमती प्रीति बाला साहू प्राचार्य, शिल्पी उपाध्याय, चंद्र प्रकाश पटेल पीसी चाइल्ड लाइन ममता साहू नेमेश्वरी सेन, लक्ष्मीकांत यादव,देवलता तिवारी , श्रीमती तिलोत्तमा मोटेघरे, श्रीमती समता सिंह , श्रीमती मेघा मोहरील, श्रीमती झरना दास श्रीमती कंचन महेश्वरी सुनीता पोसाम पर्यवेक्षक की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी दी में बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन सखी वन स्टॉप सेंटर और महावारी स्वच्छता की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर हेमलता सोनवानी इंदिरा साहू भारती साहू अहिल्या साहू तेजवरी जोशी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थी।







