बेल्हारी में विकास कार्यों की सौगात, कल्पना नारद साहू ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

जामगांव आर। दक्षिण पाटन क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेल्हारी में लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विकास कार्यों की सौगात ग्रामीणों को दी गई।
समारोह में परिक्षेत्रीय साहू समाज भवन में पेवर ब्लॉक, किचन शेड एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। वहीं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस) बेल्हारी में अतिरिक्त कक्ष निर्माण तथा कबीर आश्रम में सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर शिलान्यास किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, प्राधिकृत अध्यक्ष सुरपा नारद साहू, परिक्षेत्रीय साहू समाज अध्यक्ष टेसराम साहू, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष मनीष चंद्राकर, कौही सरपंच लीना साहू, किकिरमेटा सरपंच देवकी निषाद, अकतई सरपंच माधुरी निषाद, पूर्व सरपंच जीतेश्वरी साहू, सेजेस प्राचार्य रीना चौधरी एवं प्रभारी प्राचार्य वायके साहू मंचासीन रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में ग्राम पंचायत सरपंच अमित अग्रवाल ने स्वागत भाषण देकर अतिथियों का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कामता प्रसाद पटेल, जीतेन्द्र धनकर, तालसिंह सोनवानी, नीलकंठ प्रजापति, रोहणी सेंगर, निर्मला साहू, आमना बेगम, चंदा चक्रधारी, लता बंजारे, केके जायसवाल, तुषार कामरे, अनीता साहू, छगनलाल साहू, दुलार सिन्हा, सुरेश साहू, जेठूराम निषाद, नरोत्तम निषाद, धनेश विश्वकर्मा, संतोष लहरे, जागेंद्र प्रजापति, नारंतक, रामस्वरूप, रोहित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



