अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
विचक्षण जैन विद्यापीठ के विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धि

कुम्हारी। भिलाई नायर समाजम में आयोजित “द्वितीय दुर्ग जिला रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप” में विचक्षण जैन विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रौशन किया है।
यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ रोलर स्केटिंग एसोसिएशन द्वारा अनुमोदित तथा दुर्ग रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई थी।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस चैम्पियनशिप में कुल 3 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक तथा 1 कांस्य पदक जीतकर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।
Advertisement
पदक विजेता विद्यार्थियों में दुव्यंत कौशल, देवांश कुमार जैन, अर्जुन जैन एवं वेदांत जैन शामिल है।
विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य तथा संपूर्ण स्टाफ ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






