सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर भाजपा मंडल की बैठक संम्पन्न
कुम्हारी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश व जिले के निर्देशानुसार कुम्हारी मंडल में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम हेतु बैठक आहूत किया गया । इस बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष महिला मोर्चा जिला दुर्ग ,सेवा पखवाड़ा कुम्हारी मंडल बैठक की प्रभारी श्रीमती दिव्या कलीहारी उपस्थित रही। बैठक में स्वागत भाषण धर्मेंद्र सिन्हा मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कुम्हारी के द्वारा दिया गया, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कुम्हारी श्रीमती मीना वर्मा ने भी अपना उदबोधन दिया।
इस कार्यक्रम में भाजपा नेता योगेश साहू ,रामाधार शर्मा रामकुमार सोनी, महामंत्री नारायण सोनकर ,फिंगेश्वर साहू, उपाध्यक्ष सेवा पखवाड़ा सदस्य सुनीता कुर्रे, इंदिरा कोसरिया उपाध्यक्ष, मंडल मंत्री गीता निर्मलकर , मंडल मंत्री सरस्वती डाडे, मंडल मंत्री सुजीत यादव, वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद एवं पी आई सी सदस्य डिकेश पटेल, वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद एवं पी आई सी सदस्य उमाकांत साहू, लोकेश साहू पार्षद वार्ड क्रमांक 23, राजू निषाद पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान सांसद प्रतिनिधि, ओमकार मारकंडे पार्षद वार्ड क्रमांक 21, युवा मोर्चा के सुमित द्विवेदी , मिथिलेश यादव , श्रीमती योगिता वर्मा , महिला मोर्चा की तृप्ति चंद्राकर , पूर्व पार्षद रागिनी निषाद , मंडल कार्यालय मंत्री राम प्रकाश गुप्ता ,शकुन खैरवार , नीलम बंजारे , जूली सिंह , साधना स्वर्णकार ,जया , पिंकी , जूही चंद्राकर , दीलेशवर मार्कण्डेय एवं होमेन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री दीपक चतुर्वेदी ने किया ।






